ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मैरीकॉम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में मैरीकॉम ने उत्तर कोरिया की किम हयांग मी को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
लंदन ओलंपिक की कांस्य मेड़ल विजेता मैरीकॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पांचवी बार गोल्ड जीता है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट पर मैरीकॉम की इस जीत पर खुशी प्रगट करते हुए कहा कि देश को मैरीकॉम पर गर्व है।


