Online Desk: हिसार कभी बड़े शहरों तक सीमित रहा टेबल टेनिस अब ग्रामीण आंचल में रहने वाले विद्यार्थियों को भी खेलने का मौका मिलेगा। इसके लिए भारतीय टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष, सांसद दुष्यंत चौटाला ने हिसार जिले के कुल 68 शिक्षण संस्थाओं में 77 टेबल टेनिस किट उपलब्ध करवाने की पहल की है।
दुष्यंत के सांसद निधि कोष से खरीदी गई इन किटों को दुष्यंत चौटाला खुद 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर स्कूलों में बांटेंगे। बाल भवन में दोपहर एक बजे होने वाले इस कार्यक्रम की सूचना संबंधित स्कूलों को जिला शिक्षा विभाग द्वारा भेजी जा चुकी है।
पहले चरण में हिसार जिले के सभी 26 सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शामिल किए गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा में टेबल टेनिस का स्कोप बहुत है और ग्रामीण इलाकों में छिपी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। संसाधनों की कमी के चलते इस खेल की ओर युवाओं की रूचि कम है। युवा सांसद ने संसाधनों की कमी को दूर करते हुए सांसद निधि कोष से टेबल टेनिस किट उपलब्ध करवाने का फैसला लिया।
जिन स्कूलों में यह किट उपलब्ध करवाई जाएगी उनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आदमपुर गांव, मंडी आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, ढाणा कलां, गढ़ी, हांसी, सिसाय बोलान, घिराय, उमरा, बास, खरबला, मदनहेड़ी, बाड्या ब्राह्माणान, गंगवा, कैमरी, मंगाली, सातरोड़ खास, आर्यनगर, बालसंमद, हिसार, खेड़ी जालब, मिर्चपुर, नारनौंद, पेटवाड़, पाबड़ा हैं। इसके अलावा गांव चुली बागडिय़ान, मोडाखेड़ा, मोहब्बतपुर, तेलनवाली, कालीरावण, कुलेरी, खेदड़, राजली, ढंढेरी, गुराना, हांसी, सुल्तानपुर, उगालन, चिड़ौद, डाबड़ा, हिसार, लाडवा, भिवानी रोहिल्ला, बालसंमद, कापड़ो, मिर्चपुर, नारनौंद, पेटवाड़, लितानी, उकलाना मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व भिवानी रोहिल्ला का आरोही माडल स्कूल शामिल हैं।
सांसद चौटाला ने बताया कि एफसी कॉलेज,
राजकीय महिला महाविद्यालय,
हिसार जाट कॉलेज राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय,
एफजीएम कालेज आदमपुर गुजवि डीएन कॉलेज राजकीय महाविद्यालय,
बरवाला राजकीय महाविद्यालय,
नलवा हकृवि, लुवास,
आईटीआई हांसी व हिसार बहुतकनीकी कॉलेज हिसार व हांसी महावीर स्टेडियम, हिसार में भी टेबल टेनिस दी जाएंगी।

