चंडीगढ़: नोटबन्दी को एक साल पूरा होने पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया। चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में प्रदेश कांग्रेस ने अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा व पवन कुमार बंसल की अगुआई में प्रदर्शन किया गया जिसमे सेक्टर 33 में कुछ ही दुरी पर भाजपा कार्यलय को घेरने के लिए कांग्रेस वर्कर व् नेता आगे बढ़ने लगे तो चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिगेटिंग करके प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गयी। प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर वॉटर कैनैन से खदेड़ा गया। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा की मोदी सरकार का ये सबसे बड़ा गलत कदम था जिसे मानने के लिए सरकार तैयार नहीं है। नोटबंदी के दौरान हुई मौतों पर प्रदेश कांग्रेस ने 2 मिनट का मौन धारण करके रोष मार्च शुरू किया।
प्रदीप छाबड़ा ने बताया की मोदी सरकार के इस फैसले ने देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेल दिया है। उन्होंने कहा की नोटबंदी के फैसले से कुछ आमिर लोगो को फायदा हुआ है वहीँ आम आदमी को मुश्किल के दौर से गुजरना पड़ा। नोटबंदी के समय लाइनों में लगने से हुई मौतों के लिए उन्होंने मोदी को जिम्मेवार बताया है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए छाबड़ा ने कहा की नोटबंदी से अमित शाह के बेटे को फायदा पहुँचाया गया है। पूर्व रेल मंत्री व कांग्रेसी नेता पवन कुमार बंसल ने बताया की नोटबंदी के फैसले को मोदी सरकार ने बिना अर्थशास्त्रियों और बुद्धिजीवियो की सलाह के लागु कर दिया जो ना केवल विफल रहा बल्कि आम लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
