#NoteBandi: नोटबंदी एक साल, कैसा हाल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज से ठीक एक साल पहले 8 नवंबर 2016, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीवी पर आए। राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। और अपने संबोधन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज से ठीक एक साल पहले 8 नवंबर 2016, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीवी पर आए। राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। और अपने संबोधन से कई लोगों की नींद उड़ा दी। अपनी उस स्पीच में उन्होंने कहा कि रात 12 बजे से एक हजार और पांच सौ रुपए के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। उनके एक एलान से सिर्फ चार घंटे बाद छियासी फीसदी करंसी यानी 15 लाख 44 हजार करोड़ रुपए के नोट चलन से बाहर हो गए। ये रकम 60 छोटे देशों की ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) के बराबर है। नोटबंदी का ऐसा फैसला 1978 के बाद हुआ था। तब जनता पार्टी की सरकार ने एक हजार, पांच हजार और दस हजार के नोटों को बंद किया था।

नोटबंदी का एक साल पूरा हो चुका है। नोटबंदी की शुरुआत में केंदर सरकार ने बहुत सारी बातें कहीं। जैसे, काले धन पर काबू पाना। या भ्रष्टाचार पर रोक लगाना, या फिर देश में डिजीटल क्रांति लाना। नोट बंदी के बाद हर रोज कुछ न कुछ बदलता रहा। अगले एक घंटे तक हम जानेंगे कि नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर देश की जनता क्या सोचती है |

Watch Video

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/972941382886355/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *