ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर से पिछले एक महीने से लापता बच्चा यूपी के मुजफ्फरनगर से बरमाद कर लिया गया है | बच्चे को एक घर में मजदूर बनाकर रखा हुआ था और दिन-रात घर का काम करवाते थे | साथ ही घर से भागने पर जान से मारने की धमकियां भी देते थे |बच्चा चतुराई दिखाता हुआ वहां से भाग गया | जिसके बाद बच्चे को दो युवकों ने रोते देखा तो उन्होंने बच्चे से हाल जाना | बच्चे ने युवकों को आपबीती सुनाई | जिसके बाद युवकों ने बच्चे के घर फोन कर उहें सूचित किया | बच्चे के परिजनों ने पहले भी मुजफ्फरनगर में बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं लग पाया था | लेकिन सोमवार को जैसे ही वे बच्चे को लेकर आरोपियों के घर गए तो उन्होंने बच्चे के परिजनों से हाथापाई शुरू कर दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बच्चे को परिजनों के हवाले पर दिया | दूसरी ओर आरोपियों ने बच्चे के परिजनों से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत ना करने का हवाला दिया |
होशियारपुर से लापता बच्चा मुजफ्फरनगर से मिला
बच्चे से दिन-रात काम करवाते थे आरोपी
मौका पाकर घर से भागा बच्चा
पुलिस ने परिजनों को सौंपा बच्चा
Watch Video
