ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड़ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में एक खुलासा किया है। उन्होने कहा कि “बॉडी डिसमॉर्फिक डिसऑर्डर” नाम की बिमारी के कारण वह मानसिक रुप से इतनी ज्यादा टूट गई थी कि इलियाना ने सुसाइड करने के बारे में सोचना शुरु कर दिया था। इलियाना ने आईएएनएस को बताया कि जब तक उसको मदद मिली तब तक उसको अंदाजा नही था कि वो डिप्रेशन और डिसऑर्डर का शिकार हो चुकी है।
आपको बता दें कि इस स्थिति में पहुंच कर इलियाना आत्महत्या के बारे में सोचने लगी थी। पर थोड़े समय के बाद इलियाना ने अपने आप को स्वीकार कर लिया था। इसके इलावा उन्होने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि डिप्रेशन से लड़ने के लिए यह पहला कदम है। और तनाव से लडा जा सकता है। मेरा ठीक होना चमत्कारिक था और यह धीरे धीरे एक प्रकिया के तहत हुआ।


