Video: LPU के छात्रों का हंगामा, कार को भी लगाई आग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बच्चों ने आधी रात को जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होने सड़क पर जमकर तोड़फोड़ भी की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बच्चों ने आधी रात को जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होने सड़क पर जमकर तोड़फोड़ भी की और जब ये हंगामा हो रहा था तब एक तेज़ रफ़्तार कार ने दो बच्चों को टक्कर मार दी। जिस से गुस्साए छात्रों ने उस गाड़ी को आग लगा दी ।

lpu students protest

आपको बता दें कि शुक्रवार को एक छात्र का मोबाइल चोरी हो गया था जिसकी सुचना पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया।

https://youtu.be/R3jWqnBwwOw

जिसके बाद छात्रों ने हंगामा किया और तकरीबन दो घंटे तक ये हंगामा होता चला गया। हंगामे दौरान छात्रों ने पुलिस द्धारा लगाई गई बैरिकेडिग को भी तोड़ दिया। जिसके के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज की और छात्रों को यूनिवर्सिटी भेजा। फिलहाल छात्रों ने लाठीचार्ज के कारण प्रशासन से कारवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *