Watch Video
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में कितने विधायक करोड़पति है, हम आपको बता चुके है, लेकिन सवाल यह बढ़ा है कि आखिरकार विधायकों से इनकम टैक्स क्यों नहीं लिया जाता। आखिर क्या वजह है की जब आम आदमी से लेकर पंजाब का छोटा-बड़ा हर व्यापारी इनकम टैक्स का भुगतान कर रहा है | तो इन करोड़पति विधायकों से क्यों नहीं इनकम टैक्स बसूला जाता है।
दिन रात पसीना बहाने वाले मजदूर हो या अधिकारी या करोबारी सब अपने वार्षिक आय पर इंकम टैक्स देना पड़ता है। पर, यह जानकर हैरानी होगी कि पंजाब के विधायकों को वार्षिक आय पर इंकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। अच्छे दिन तो विधायकों के लिए हैं, आमजनों के लिए नहीं। प्लांट में काम करने वाले मजदूर हो, दफ्तर में काम करने वाले अधिकारी या बाबू, कारोबार करने वाले छोटे-बड़े करोबारी सबको अपने वार्षिक आय का कुछ-न-कुछ इंकम टैक्स देना पड़ता है।
पैसा आता किसे बुरा लगता है, जितना आए उतना कम है- और अब आपको जान कर और भी हैरान होगी कि एक तरफ विधायकों को टैक्स में छूट और दूसरी और जीएसटी भी में छूट – जी हां, पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के शाही ठाठ हैं, क्योंकि देश में जी.एस.टी. लगने से खाने की थाली इतनी महंगी हो गई है कि सिर्फ दाल रोटी भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती नजर आ रही है। दूसरी तरफ जहां पंजाब के विधायकों और मंत्रियों को चंडीगढ़ में खाना न सिर्फ काफी सस्ता मिलता है, वहीं इनको जी.एस.टी. तक नहीं देना पड़ रहा।
चलिए विधायकों की सैलरी अभी सेफ है, उसे वर्तमान तक इनकम टैक्स के दायरे में नहीं लाया गया है। जीएसटी की भी कहीं न कहीं मौज़ है। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकारों और सचिवों को झटका देते हुए उनके वेतन में कटौती करके इसे कम कर दिया गया है। वो भी आपको बताते है |
चलिए इतना तो कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के जवाब से तय हो गया है कि इजाफा क्यों किया जा रहा , क्यूंकि उनसे टैक्स नहीं लिया जा रहा | पंजाब के हर विधायक को मिलने वाले वेतन और भत्ते में टैक्स की छूट बरक़रार रहती है या नहीं, यह भविष्य के हाथ में है। बात वर्तमान की करते हैं, जहाँ पंजाब के शाही शहर में विकास के काम को नया बल मिल गया है।पटियाला के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए दूर दूर नहीं भटकना होगा | अब पटियाला के लोग मुख्य डाकघर में पासपोर्ट बनवा सकेंगे |इसके साथ ही शाही शहर पटियाला की पंजाब सीएम ने कई और भी समस्याओं का हल निकाल दिया है।




