Online Desk: जालंधर के रामा मंडी इलाके में नौंवी कक्षा की छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है । घटना 27 तारीख की है जब रामा मंडी की रहने वाली एक नौवीं की क्षात्रा ने अपने माता पिता को पेट मे दर्द की शिकायत की । जब वो उसे लेकर Hospital पहुंचे तो वहां उस लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया । बच्ची ने ये सारी घटना अपनी माँ को बताई । जिसके बाद बच्ची की माँ ने इसकी शिकायत पुलिस को दी । लड़की की माँ ने अपने बयान में लिखाया को गुरकीरत ने कुछ महीने पहले उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती की थी.. उधर पुलिस ने इस मामले में लड़की की माँ के बयान पर पर्चा दर्ज करते आरोपी युवक गुरकीरत को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।
- नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- 27 अक्तूबर को लड़की ने दिया था बच्ची को जन्म
- लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने की थी कारवाई
