ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कवीन ऑफ़ बॉलीवुड कंगना रनौत आजकल लगातार सुर्ख़ियों में छाई हुई है । अभिनेत्री कंगना वर्तमान में ऐतिहासिक नाटक मणिकर्णिका की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई है लेकिन, योद्धा के रूप में तैयार की गई उनकी तस्वीरें, बेहद ही दिलचस्प है जिसके कारण इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
वायरल तस्वीरों में, रानी अभिनेत्री को तलवार, पगड़ी और अति सुंदर आभूषणों के साथ देखा जा सकता है। फिल्म मणिकर्णिका-द क्वीन की शूटिंग के दौरान कंगना का अलग अंदाज देखने को मिला। पगड़ी, हाथ में तलवार और गोल्डेन ड्रेस में कंगना किसी योद्धा से कम नहीं लग रही थी। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है।
All hail the Queen! #KanganaRanaut spotted in Jaipur while she was shooting for #Manikarnika – The Queen of Jhansi! pic.twitter.com/F4SDrjJeAn
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 31, 2017
इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान माथे पर तलवार लगने से कंगना घायल हो गई थी। बाहुबली और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में लिखने वाले विजेंद्र प्रसाद ने फिल्म मणिकर्णिका भी लिखी और डायरेक्शन की है। फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।


