न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : घर और गाड़ी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी। और यह खुशखबरी देश की सबसे बड़ा पब्लिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) लेकर आया है। दरअसल, SBI ने गुरूवार को होम और ऑटो लोन पर ब्याज दरों में 0.05 फीसदी की कटौती कर दी है। अब होम लोन पर ब्याज 8.35 की तुलना में 8.30 फीसदी रह गई है। जबकि ऑटो लोन पर ब्याज दरों को 8.75 से घटाकर 8.70 फीसदी कर दिया गया है। इसके पहले भी SBI ने फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में कटौती की थी।
SBI की घोषणा के बाद संभावना है कि दूसरे बैंक भी ब्याज रेट में कटौती की घोषणा करेंगे। अगर ऐसा होता है कि ग्राहकों के लिए आने वाला समय राहतों से भरा होगा। SBI की घोषणा के बाद अब वह घर पर लोन में सबसे कम ब्याज दर लेने वाला बैंक बन गया है। SBI ने कहा है कि नई ब्याज दरें 1 नवंबर 2017 से प्रभावी होगी। वहीं SBI रिटेल लोन के अधिकतर ऑफर्स को भी सबसे कम दरों पर उपलब्ध करा रहा है। SBI को उम्मीद है कि उसकी घोषणा से ग्राहकों को घर-ऑटो खरीदने में काफी मदद मिलेगी।
