न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस-11 के घर में हर दिन कुछ ना कुछ अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिल रही हैं। बिग बॉस के घर में कभी दोस्त दुश्मन बन जाते हैं तो कभी दुश्मन गहरे दोस्त। अब कंटेस्टेंट विकास गुप्ता बिग बॉस के घर से भाग गया है। बताया जाता है कि शिल्पा शिंदे की लगातार टोका-टोकी से तंग आकर विकास ने बिग बॉस के भागने का फैसला कर लिया।
.@lostboy54 escapes the jail to flee out from the #BB11 house! Will he really walk out? Find out tonight at 10:30pm! pic.twitter.com/Qk6wcp5RSj
— ColorsTV (@ColorsTV) November 2, 2017
दरअसल, सिक्यूरिटी स्टॉफ ने गलती से बाहर निकलने के एक दरवाजे को खुला छोड़ दिया था। जिसके बाद विकास ने घर से भागने का फैसला कर लिया। विकास ने बिग बॉस को भी बता दिया है कि वो घर में नहीं रहना चाहता है। विकास ने दो करोड़ रूपये देने की पेशकश भी है। यह रूपये कंटेस्टेंट को बिना किसी नोटिस के बिग बॉस के घर से बाहर जाने का फैसला करना पर देने होंगे।
