न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के राजकुमार को फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का ऑफिशियल फुटबॉल देकर उनका स्वागत किया। दरअसल, भूटान के राजा नांग्याल वांगचुक परिवार के साथ चार दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे हैं।
मुलाकात के दौरान मोदी ने राजकुमार को फुटबॉल देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भारत-भूटान ने साल 2018 में दोनों देशों के रिश्तों को लेकर स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति जताई। लेकिन सोशल मीडिया मुलाकात के दौरान की तस्वीरों पर चुटकी लेने से पीछे नहीं हटा। 
दरअसल, भूटान के राज परिवार से मुलाकात की कुछ तस्वीरें प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। जिस पर तरह-तरह के कमेंट्स किए जाने लगे। वहीं कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भी एक ट्वीट किया, जिस पर यूजर्स एक-दूसरे से भिड़ गए। कई ने तो सारी हदें पार कर दी।
हालात यह बन गए कि संजय निरूपम के वंशवाद से जुड़े ट्विटस पर यूजर्स ने कई कमेंट्स किए। कोई उनके ट्वीट पर आपत्ति जता रहा था, तो कोई उनका समर्थन करता दिखा। कई यूजर्स ने ट्वीट करके संजय निरूपम से माफी मांगने की बात भी कह दी। जबकि कई लोगों फेसबुक पर भी फोटो शेयर करके टिप्पणी की।
