न राम मिला, न माया जेल में बंद होने के बाद भी बना रहेगा बलात्कारी बाबा का डेरे पर साया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज विशेष की खबर उस व्यक्ति और उसे जुडी विषय -वस्तु से है, जिनका नाम आते ही, सबके पांव एक जगह थम जाते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज विशेष की खबर उस व्यक्ति और उसे जुडी विषय -वस्तु से है, जिनका नाम आते ही, सबके पांव एक जगह थम जाते है। और आज आप भी अगले आधे घंटे तक जो देखेंगे, उसमे यही है- क्यूंकि जब वक्त बदलता हैं । तो कई बार ऐसा भी होता है कि न राम मिलता है- न माया

रोहतक जेल से चलेगा डेरा का कामकाज ?

 

जी हाँ जिस व्यक्ति की हम बात कर रहे है, उसके नाम से राजनीति तो गर्मायी ही थी, आग तक की घटनाएं सामने आ गई थी। और उसके जुड़े लोगों की हर खबर, सुर्ख़ियों में थी। आज वो इंसान सुनारिया जेल के अंदर बलात्कार की सजा काट रहा है। लेकिन आज भी वो करोड़ों की सम्पति का मालिक है | उस की जगह किसी और को देने के कई नाम सामने आए। या यूँ कह लो कि जितने मुहं उतनी बाते। जिसपर लगा सकता है। लेकिन अब डेरा सच्चा सौदा की गद्दी को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे उसपर विराम लग गया है। क्यूंकि बलात्कारी राम रहीम ही डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख रहेगा।

राम रहीम रहेगा डेरा सच्चा सौदा का गुरु

राम रहीम पहले भी डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख था और आज भी है । लेकिन करोड़ों की संपत्ति का मालिक आज मेहनत मज़दूरी कर दिहाड़ी ले रहा है। अपने मन का न वो खा सकता है और न ही पी सकता है। और शायद अब उसे कहीं जाकर मेहनत और खून पसीने की कमाई का मोल पता चला होगा। क्यूंकि पहले तो सब राम रहीम को विरासत में मिला था और शायद उससे वो संभाला न गया।

हनीप्रीत का हर सपना चकनाचूर

राम रहीम को राज काज की खबर से जहां डेरा के गुरु की ख़ुशी ठिकाना नहीं होगा। वहीँ डेरा समर्थकों के पांव जमी पर नहीं लग रहे होंगे। लेकिन इसी बीच हनीप्रीत के चेहरे पर ख़ुशी की झलक तो होगी, लेकिन मन में उदासी होगी। वो इसलिए की उसके अब- सब सपने चकनाचूर गए, इतना ही नहीं उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। क्यूंकि उसपर राम रहीम के पूर्व ड्राइवर ने कई संगीन आरोप लगाए है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *