न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान का दो नवंबर को जन्मदिन है और इसका सेलिब्रेशन शुरू भी हो चुका है। बर्थडे के पहले शाहरूख करीबी दोस्तों के साथ अलीबाग स्थित अपने फॉर्म हाऊस में स्पॉट किए गए।
फॉर्म हाऊस में शाहरूख खान पत्नी गौरी खान के साथ करण जौहर, फराह खान, सिद्दार्थ मल्होत्रा, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, श्वेता नंदा बच्चन, सुजैन खान, भावना पांडेय समेत अन्य देखे गए। वहीं, सुहाना खान और अबराम भी मस्ती करते दिखे। इस दौरान सुहाना की दोस्त भी नजर आईं। आपको बता दें कि गुरूवार को शाहरूख खान 52 वां जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन असली सेलिब्रेशन बुधवार की आधी रात से ही शुरू हो जाएगा।

