न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : राजनेता अक्सर भाषण देते और विपक्षियों पर हमला करते दिखाई देते हैं। अगर कोई नेता इससे इतर कुछ और करे तो लोगों का आश्चर्य नहीं होता कि राजनेता वाकई में दूसरों जैसे इंसान भी हैं।
दरअसल, राहुल गांधी की कुछ तस्वीरों को देखकर ऐसा ही कहा जा सकता है। बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ फोटो रिट्वीट किए, जिसमें उन्हें जापानी मार्शल आर्ट ‘एकिदो’ का मूव करते हुए दिखाया गया है।
तस्वीर में राहुल गांधी मशहूर प्रशिक्षक परीतोस के साथ एकिदो का अभ्यास कर रहे हैं। पारंपरिक ड्रेस में राहुल प्रशिक्षक को मैट पर पटकनी देते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी कहते दिखाई दिए थे कि उन्हें स्पोर्ट में काफी रूचि है।
उन्हें रनिंग और स्वीमिंग काफी पंसद है, साथ ही वो एकिदो में ब्लैक बेल्ट हैं। राहुल गांधी ने इसका खुलासा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विनर बॉक्सर बिजेंदर सिंह के सवाल के दौरान किया था।
