न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा के बॉलीवुड में डेब्यू की अटकलों पर विराम लग गया है। मिया खलीफा के करीबी सूत्रों ने बताया है कि वो बॉलीवुड या भारत की किसी अन्य फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं। दरअसल, ऐसी खबरें सामने आई थी कि मिया खलीफा मलयालम मूवी ‘Chunkzz 2: The Conclusion’ में एक खास किरदार में दिखाई देंगी। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया तरह-तरह के पोस्ट आने लगे थे।
मिया खलीफा के भी फिल्म में काम करने की बात कही जा रही थी, जिसे उनके करीबियों ने खारिज कर दिया है। मिया फिलहाल पोर्न इंड्स्ट्री से अलग हो चुकी हैं और जर्नलिस्ट का काम कर रही हैं। ‘Chunkzz 2 : The Conclusion’ अगस्त में आई एडल्ट मूवी ‘Chunkzz’ की सिक्वल है। फिल्म में हनी रोज लीड रोल में दिखाई देंगी। हनी रोज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम हैं। वहीं ‘Chunkzz 2: The Conclusion’ 2018 में रिलीज होगी।
