न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। एक तरफ सरकार अपराधियों पर नकेल डालने की बात कहती है तो दूसरी तरफ आए दिन आपराधिक वारदातों में इजाफा देखने को मिल रहा है। बुधवार को लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे स्थित एक मल्टीप्लेक्स में लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर विवाद गहरा गया।
हालात इतने बेकाबू हो गए कि एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। बताया जाता है कि घायल जस्सी बाउंसर है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

