जानिए अब कैसे दिखते है रामायण के राम, सीता और रावण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रामायण 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था | तब लोगों में इसके प्रति जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रामायण 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था | तब लोगों में इसके प्रति जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी लेकिन अभी भी इसका प्रभाव दर्शकों के बीच कम नहीं हुआ है। हां पर इसमें अभिनय करने वाले कलाकारों का लुक जरूर बदल गया जो आप खुद देखिए ।

1. राम के रूप में अरूण गोविल

1987 में आए रामानंद सागर के रामायण में अरुण गोविल ने श्री राम का किरदार निभाया था जिनकी उम्र अब 60 वर्ष के करीब है। उस समय राम के रूप में उनके अभिनय का दर्शकों पर इतना गहरा असर हुआ था कि अरुण परदे के आलावा असल जिन्दगी में भी भगवान बन गए थे। अरुण गाविल खुद बताते हैं कि आज भी कई जगह उन्हें देखकर लोग हाथ जोड़ने लगते हैं और वे मानते हैं कि उन्हें राम बनकर जो सफलता मिली वह किसी अन्य टीवी सीरियल या फिल्म से नहीं मिल सकी ।

2. सीता के रूप में दीपिका चिखलिया

खूबसूरत अदाकारा दीपिका चिखलिया ने सीता माँ का पवित्र रोल किया | दीपिका ने सीता के रूप में घर-घर में अपनी ऐसी जगह बनाई कि आज भी लोग उन्हें देखकर उनके पैर छूने लगतें हैं। दरअसल बाद में दीपिका ने एक कॉस्मैटिक कम्पनी के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी कर घर बसा लिया और वर्तमान समय में दीपिका इसी कम्पनी में रिसर्च और मार्केटिंग टीम को हेड करती हैं।

3. रावण के रूप में अरविन्द त्रिवेदी


राम और सीता के अलावा जिस किरदार ने लोगों के मानस पटल पर छवि अंकित की वो था रावण का । जिसे छोटे पर्दे जीवंत किया था अरविंद त्रिवेदी ने। लेकिन रावण के किरदार में नजर आए अरविंद त्रिवेदी के बारे में लोग कम ही जानते हैं। वैसे हम आपको बता दें कि टीवी के रावण यानी अरविंद त्रिवेदी गुजरात के साबरकांठा से सांसद भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *