न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बुधवार को अपना 44 वां जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि, जन्मदिन पर धूमधड़ाका नहीं होगा, लेकिन ऐश्वर्या के पति और एक्टर अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या ने पूरी तैयारी कर रखी है। बताया जा रहा है अभिषेक और आराध्या जन्मदिन को खास बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिलहाल ऐश्वर्या अगली फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म ऐश के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी होंगे।
लंबे समय से बड़े परदे से गायब ऐश्वर्या अभी फिल्म ‘फन्ने खां’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर भी हैं, जो 18 साल पहले ऐश के साथ ‘ताल’ और ‘हमारा दिल आपके पास है’ में नजर आ चुकी हैं। कुल मिलाकर कहें तो ऐश्वर्या को देखकर लगता है कि उनके आगे वक्त का सफर थम गया है। हर गुजरते दिन के साथ वो निहायत ही खूबसूरत होती जा रही हैं। अगर करियर के लिहाज से बात करें तो ऐश को बॉलीवुड से लेकर हॉलीवड तक की फिल्मों में उन्हें रोल का ऑफर मिल रहा है।
मां बनने के बाद भी ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत लगती हैं कि किसी की भी नजरें उन पर नहीं हटे। हम आपको बता रहें हैं कि आखिर ऐश्वर्या की खूबसूरती का राज क्या है। ऐश्वर्या एक खास तेल लगाती हैं, जिससे उनकी खूबसूरती आज भी कायम है। बताया जाता है कि ऐश्वर्या सालों से एक टोनिंग ऑयल (तेल) केरल से मंगाती हैं। प्रेग्नेंसी के बाद भी ऐश्वर्या इस तेल का इस्तेमाल कर रही हैं। इस तेल की खेती में बच्चन परिवार काफी रूपये भी खर्च कर रहा है। हर फिल्म से पहले वो तेल को मंगाती हैं।
