ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व पंजाब विधान सभा में विपक्षी दल के नेता सुखपाल सिंह खैहरा को फाज़िल्का के अतिरिक्त सैशन जज की अदालत द्वारा नशा तस्करी के एक मामले में बतौर आरोपी सम्मन जारी किया गया है। जिससे आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है और सुखपाल सिंह खैहरा की मुसीबतों में वृद्धि हो गई है।
इससे पहले साल 2015 में ज़िला फाज़िल्का पुलिस द्वारा नशा तस्करी के एक मामले में पकड़े गए आरोपियों के उस समय कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा से सम्पर्क होने की चर्चाये गर्म थी । जिसको लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियाें द्वारा इस मामले में सियासत की गई।
अब जब केस के बाद फैसला आया तो फाज़िल्का के अतिरिक्त सैशन जज संदीप सिंह जोसन की अदालत में धारा 319 के तहत एक अर्जी वकील द्वारा दायर की गई। जिसे मंजूर करते हुए माननीय अतिरिक्त सैशन जज जोसन ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व विपक्षी दल के नेता सुखपाल सिंह खैहरा, उसके पी.एस.ओ. जोगा सिंह, पी.ए. मनीष कुमार, चरनजीत कौर, शिव सिंह निवासी यू.के. को बतौर आरोपी सम्मन जारी कर दिए हैं। पुलिस ने इनके बतौर आरोपी सप्लीमैंट चलान पेश करने के भी आदेश जारी किए हैं।
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका
सुखपाल सिंह खैरा को सम्मन जारी
हेरोइन तस्करी मामले में किया सम्मन जारी
खैरा को आरोपी के तौर पर जारी किया सम्मन
अदालत में धारा 319 के तहत अर्जी दायर
पी.एस.ओ. जोगा सिंह, पी.ए.मनीष कुमार, को भी सम्मन जारी
चरनजीत कौर,शिव सिंह निवासी यू.के. को भी सम्मन जारी
पुलिस ने आरोपी सप्लीमेंट चलान पेश करने के भी जारी किए हैं आदेश
Watch Video

