बलात्कारी गुरमीत राम रहीम की ‘बेबी’ हनीप्रीत को जेल में VIP ट्रीटमेंट

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही बलात्कारी राम रहीम की कथित बेटी प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत को कोर्ट ने गंभीर आरोपों में जेल भेज दिया…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही बलात्कारी राम रहीम की कथित बेटी प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत को कोर्ट ने गंभीर आरोपों में जेल भेज दिया है। लेकिन अंबाला सेंट्रल के अंदर भी हनीप्रीत को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। दरअसल, मनोहर सरकार और इसके मंत्रियों का डेरा प्रेम नया नहीं है, यही कारण है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद हनीप्रीत को एक आम कैदी की जगह वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।

इंडिया टुडे वेबसाइट की खबर में जिक्र है कि प्रियंका तनेजा (36) को घर का खाना दिया जा रहा है। इसके अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं उसे दी जा रही है। बता दें कि हनीप्रीत समेत 43 लोगों पर पंचकूला हिंसा फैलाने का आरोप है। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि पंचकूला हिंसा की मास्टर माइंड हनीप्रीत है। यहां तक कि उसने हिंसा के लिए करोड़ों रूपये बांटे थे और सारी प्लानिंग को अंजाम दिया था।

यह भी पता चला है कि हनीप्रीत से मिलने पहुंचे परिजनों की कार को जेल की सुरक्षित एरिया में भी प्रवेश का आदेश दिया था। दूसरी तरफ हरियाणा के जेल मिनिस्टर कृष्ण पाल पंवार ने सारे आरोपों के बेबुनियाद बताया था। उन्होंने तो हनीप्रीत को घर से दिए जाने वाले आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि, सूत्रों से जो बातें खुलकर सामने आ रही है, उससे जाहिर है कि हनीप्रीत पर मनोहर सरकार मेहरबान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *