पंजाब में दिनदिहाड़े हो रहे हिन्दू नेताओं के क़त्ल के पीछे किसका हाथ ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिछले कई दिनों से नेताओं पर हमले की वारदाते बढ़ गई है। एक के बाद के मामला सामने आ रहा है, और अभी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिछले कई दिनों से नेताओं पर हमले की वारदाते बढ़ गई है। एक के बाद के मामला सामने आ रहा है, और अभी तक पंजाब में कई नेताओं की हत्या भी हो चुकी है। ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है। हिंदू संगठन के नेता विपन शर्मा की मौत के मामले को लेकर अब हिंदू संगठनों के लोग उग्र हो गए हैं। उनका ये रूप मंगलवार को अमृतसर में उस समय देखने को मिला। जब उन्होंने टाटा जम्मू तवी ट्रेंन को रोक दिया। हिंदू संगठनों के नेता अारोपियों पर नकेल कसने में नाकामयाब प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए ट्रेंन के अागे लेट गए। और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे | आपको एक बार फिर से बताते है कि सोमवार को हिन्दू नेता की हत्या की वारदात को किस तरह से अंजाम दिया गया।

 

मुद्दा गंभीर है, हत्यारा कौन है , क्यूंकि पंजाब में नेताओं की हत्या की ये कोई पहला मामला नहीं है। आइए इस रिपोर्ट से जानते है, कब किस नेता पर हमला हुआ और हत्यारों ने उसे मौत दे दी।

हिन्दू नेताओं पर एक के बाद एक जानलेवा हमले हो रहे हैं और देखने में यह भी आया है कि जितने भी हमले हो रहे हैं उनका स्थान जी.टी. रोड के पास चुना जा रहा है। हमलावर आसानी से जी.टी. रोड से होते हुए हाईवे पर पड़ते गांवों के रास्तों से फरार हो जाते हैं। और भी कई ऐसे सवाल है जो इन हत्याओं से जुड़े हुए उठ रहे है |

मुद्दा कोई भी हो, किस्सा कोई भी हो. राजनीति होना लाजमी है | इसमें कोई दोराय नहीं है | और यह भी सोलह आने सच है कि, मामला सामने आते ही विरोधी दलों के साथ-साथ सड़कों पर भी विरोध के स्वर ऊंचे हो जाते है | ऐसा ही हिंदू नेता के हत्या मामले में हो रहा है | सड़कों पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है | साथ ही विरोधी दल एक राग में पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे है | औऱ सर्वदलीय बैठक की भी मांग कर रहे है |

Watch Video

https://youtu.be/P_FuU1YhArM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *