न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ सिगरेट पीते हुए तस्वीर को लेकर चर्चा में आई पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार माहिरा किसी गलत वजहों से नहीं, बल्कि बॉलीवुड के एक गाने को लेकर सोशल मीडिया में छा गई हैं।
दरअसल, माहिरा ने ‘काला चश्मा’ गाने पर सेल्फी डांस करते हुए अपनी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में माहिरा काला चश्मा पहने डांस मूव्ज करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में माहिरा के चेहरे के हावभाव को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
https://www.instagram.com/p/Ba4RPZiF5a8/?taken-by=divamagazinepakistan
अभी माहिरा अपनी अगली फिल्म ‘वरना’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होने वाली है। माहिरा ने शाहरूख के साथ ‘रईस’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर के साथ सिगरेट पीने पर यूजर्स ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर दिया था।
