ट्वीटर पर शिखर धवन ने पत्नी को दी शुभकामना तो खुश हुए यूजर्स

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन निजी जिंदगी में बेहद शांत और गंभीर हैं। 30 अक्टूबर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन निजी जिंदगी में बेहद शांत और गंभीर हैं। 30 अक्टूबर को शिखर धवन की शादी की पांचवीं सालगिरह थी और इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक और इमोशनल मैसेज पोस्ट किया।शिखर के रोमांटिक मैसेज को यूजर्स ने काफी पसंद किया। साथ ही शिखर और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी को शुभकामनाएं दी। शिखर ने अपने पोस्ट में लिखा था ‘साथ रहे हमारा जनम-जनम तक, करता हूं ये दुआ, तेरे दर पे झुके सर मेरा, है मेरी यही रजा, लव यू’, 5 वीं सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई।‘एक तरफ क्रिकेटर शिखर धवन ने शादी की सालगिरह पर ट्वीटर पर पत्नी को शुभकामना दी, तो दूसरी तरफ पत्नी आयशा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा ‘हम दोनों सच्चे दोस्ते हैं और हम एक-दूसरे को मिले, इसके लिए ईश्वर को धन्यवाद।’

आयशा शिखर से दस साल बड़ी हैं। आयशा के पास भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोहरी नागरिकता है। उनकी पहली शादी से दो बेटियां है। साल 2014 में शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी। जिसके बाद शिखर और आयशा के बेटे जोरावर का जन्म हुआ। शिखर अपने तीनों बच्चों को बेहद प्यार करते हैं।शिखर धवन-आयशा मुखर्जी की मुलाकात भी अनोखे अंदाज में हुई थी। दरअसल, आयशा हरभजन की फेसबुक फ्रेंड थी। एक दिन शिखर ने फेसबुक पर उन्हें देखा और रिक्वेस्ट भेज दिया। इसके बाद दोनों में चैट शुरू हो गया, जो जल्द ही प्यार में बदल गया। कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *