अकाली कद्दावर नेता बब्बेहाली के बेटे पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Living India Online Desk: दयाल सिंह कोलियांवाली के बेटे परमिंदर सिंह पर हमले का मामला अभी शांत भी न हुआ था की गुरदासपुर के प्रसिद्ध अकाली…

Living India Online Desk: दयाल सिंह कोलियांवाली के बेटे परमिंदर सिंह पर हमले का मामला अभी शांत भी न हुआ था की गुरदासपुर के प्रसिद्ध अकाली नेता और पूर्व विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली के बेटे अमरजोत सिंह बब्बेहाली जो कि गांव का सरपंच भी है पर अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से जानलेवा हमला कर दिया गया। babbehali son got attacked

हमला करने वालो की तरफ से पहले अमरजीत बब्बेहाली पर गोलियां चलाईं गई और फिर किरच के साथ वार किए। हमले में घायल अमरजोत को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस हमले में 2 अन्य लोग घायल हो गए जिसमें सिकंदर सिंह जो अमरजोत का दोस्त है तथा दूसरा गगनदीप जो उनका रिश्ते दार बताया जा रहा  babbehali son got attacked1 सूत्रों अनुसार जब गोलियां चलने के बाद अमरजोत भागे तो वहां पहले से कुछ अन्य लोग खड़े थे जिन्होंने किरच से हमला किया। किरच से वार इतने खतरनाक थे के घाव दिल के पास रिब्स तक जा पहुंचे जिस कारण उन्हें लोकल अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद अमृतसर रैफर कर दिया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *