न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : साध्वियों से बलात्कार के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम की रिहा होने की उम्मीद हर गुजरने दिन के साथ धुंधली होती जा रही है। राम रहीम को अहसास हो गया है कि अब लंबे समय तक जेल में सजा काटनी होगी। इससे बड़ा सवाल यह सामने आया है कि आखिर उसकी अनुपस्थिति में डेरा की कमान कौन संभालेगा। क्योंकि जिस हनीप्रीत पर उसने खुद से ज्यादा भरोसा किया था, वो भी जेल में ही बंद है।
जसमीत को बनाया जाए डेरा का उत्तराधिकारी
गुरमीत की मां चाहती है कि पोते जसमीत सिंह को डेरे का नया प्रमुख बनाया जाए। वहीं अभी तक राम रहीम ही सिरसा डेरे का प्रमुख है। सोमवार को पोते जसमीत के साथ राम रहीम की मां सुनारिया जेल पहुंची। इस दौरान मां ने राम रहीम से उत्तराधिकारी के रूप में जसमीत के नाम की घोषणा करने को कहा। लेकिन राम रहीम की तरफ से किसी तरह जबाव नहीं आया। गुरमीत राम रहीम की मां पोते जसमीत सिंह को डेरा का अगला प्रमुख बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।
32 मिनट की देरी मतलब राम रहीम की ‘ना’
सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे जसमीत पिता गुरमीत राम रहीम से मिलने पहुंचा था। इसके आने की सूचना जेल में कैद राम रहीम को भेजी गई। हैरानी की बात यह है कि राम रहीम करीब 32 मिनट के बाद जसमीत से मिलने पहुंचा है। इसके पहले तक उसे मुलाकातियों से मिलने में करीब पांच मिनट का वक्त लगता था। बेटे से मिलकर लौटने के बाद राम रहीम काफी देर तक गुमसुम रहा। मतलब साफ है कि वो जसमीत को डेरे का अगला प्रमुख नहीं बनाना चाहता है।
बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे मुलाकात करने
इसके पहले तक राम रहीम से जो भी मुलाकात करने जाता था, इसकी पहले से सूचना उसे भेजी जाती थी। लेकिन सोमवार को दादी के साथ पिता से मुलाकात करने पहुंचे जसमीत ने राम रहीम को कोई सूचना नहीं दी। अचानक ही सभी मुलाकात करने पहुंच गए। इससे जाहिर है कि जसमीत की दादी अब डेरा के प्रमुख के नाम पर कोई इंतजार नहीं करना चाहती। इसलिए वो राम रहीम पर हर तरह का दबाव दे रही है कि जसमीत को सिरसा डेरे का नया प्रमुख बनाया जाए।
बाबा राम रहीम को अभी भी ‘बेबी’ हनीप्रीत पसंद
भले ही राम रहीम की मां पोते जसमीत सिंह को सिरसा डेरे का उत्तराधिकारी बनाने की कोशिश में लगी हैं। लेकिन राम रहीम अभी तक हनीप्रीत को नहीं भूला है। बाबा ने हमेशा से हनीप्रीत को डेरे का नंबर दो बनाकर रखा था। अभी हनीप्रीत अंबाला जेल में सजा काट रही है। लेकिन बाबा राम रहीम को भरोसा है कि वो जल्द ही आजाद हो जाएगी। इसलिए उसने अभी तक अपने उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा की है। मतलब अभी तक बाबा राम रहीम को बेबी हनीप्रीत पसंद है।
