क्या आज फिर होगी बलात्कारी बाबा को सज़ा, जानिए वजह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत ने बीस साल की सजा दिए जाने के बाद राम रहीम सुनारिया जेल में बंद हैं। राम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत ने बीस साल की सजा दिए जाने के बाद राम रहीम सुनारिया जेल में बंद हैं। राम रहीम के खिलाफ अदालत पंचकूला में चल रहे दूसरे मामले की कानूनी कार्रवाई भी अंतिम चरण की तरफ है।

आज 31 अक्टूबर को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सिरसा डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबन्धक रणजीत सिंह मर्डर केस में फाइनल बहस के लिए तारीख सुनिश्चित की है। आज की फाइनल बहस में सभी आरोपी कृष्ण लाल,जसबीर व इंद्रजीत पेेेश होंग। गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ये पेशी होगी|

ram rahim in custody

डेरा के प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामले के तार साध्वियों के मामले से ही जुड़े हुए हैं। रणजीत सिंह की भी हत्या 2002 में हत्या हुई थी। अज्ञात पत्र को प्रसारित करने में उसकी संदिग्ध भूमिका के लिए हत्या की गई थी। हत्या का शिकार बने दोनों लोगों के परिजन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने नवम्बर 2003 में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। हत्या मामले में सीबीआई ने 30 जुलाई 2007 को आरोपपत्र दायर किया था।

सिरसा के पत्रकार छत्रपति की अक्तूबर 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके अखबार ‘पूरा सच’ ने एक गुमनाम पत्र छापा था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *