ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मलेरकोटला में दिनदहाड़े मास्टर हरकीरत सिंह जोकि अकाली आगूचा उस पर अज्ञात लोगों ने स्कूल जाते हुए रास्ते में गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी मौके पर पुलिस पहुंची जिन्होंने जांच शुरु कर दी है |
पंजाब में रोजाना वारदातें हीं बढ़ती जा रही है ऐसे में अगर ताजा मामले की बात करें तो पंजाब के मालेरकोटला नजदीक अध्यापक दल के नेता और सरपंच मनप्रीत कौर के पति हरकीरत सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी । जब वह अपने एक अन्य साथी अध्यापक के साथ गांव बुर्ज के सरकारी प्राथमिक स्कूल में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। हमलावर ने मृतक अध्यापक पर पांच गोलियों फायर की और मौके से फरार हो गए ।जबकि मास्टर ने मौके पर ही दम तोड़ गया। हरकीरत सिंह के साथ जा रहा साथी अध्यापक भी घायल बताया जा रहा है।
इतना ही नहीं दूसरी ओर पिता की मौत की सूचना मिलने पर बदबवास हुई बेटी स्कूटी से आ रही थी तभी अचनाक रास्ते में बस से टक्कर हो गई। वहीं इस मौके पर अकाली नेता तुफैल मलिक ने बताया के पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और आए दिन कहीं ना कहीं ऐसी वारदातें हो रही हैं। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही है। फिलहाल पुलिस अपनी जांच कर रही है। मगर इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Watch Video


