दिल्ली के लिए निकली जेट एयरवेज की फ्लाइट के हाईजैक से सनसनी!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आपने ‘थ्री इडियट्स’ मूवी देखी होगी, जिसमें दोस्त से मुलाकात करने के लिए फरहान कुरैशी (आर माधवन) प्लेन को इमरजेंसी लैंडिंग…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आपने ‘थ्री इडियट्स’ मूवी देखी होगी, जिसमें दोस्त से मुलाकात करने के लिए फरहान कुरैशी (आर माधवन) प्लेन को इमरजेंसी लैंडिंग करवा देता है। यह फिल्म में था तो आपको हंसी आई होगी, लेकिन हकीकत में कोई ऐसा करे तो आप क्या करेंगे। और अचानक प्लेन रूट बदल ले और इसकी जानकारी प्लेन में बैठे किसी यात्री को मिल जाए तो उसकी हालत क्या होगी। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में देखने को मिला। हुआ यह कि प्लेन मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ी थी। सबकुछ नॉर्मल था, लेकिन अचानक फ्लाइट को अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया। अहमदाबाद में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मुंबई से लेकर दिल्ली तक के कंट्रोल रूम के फोन की घंटी बजने लगी। यात्रियों के परिजन किसी अनहोनी को लेकर परेशान हो गए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्लेन के टॉयलेट में एक धमकी भरा खत मिला था, जिसके बाद प्लेन को बिना वक्त गंवाए अहमदाबाद डाइवर्ट करने का फैसला लिया गया।चिट्ठी में जिक्र था कि प्लेन को हाईजैक करके पाकिस्तान ले जाया जाएगा, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। चिट्ठी में जिक्र था कि प्लेन को हाईजेक पीओके ले जाएगा। अगर पीओके से पहले लैंडिंग की कोशिश की गई तो लोगों के मरने की आवाजें सुनाई देंगी। दिल्ली में प्लेन को उतारने पर विस्फोट कर दिया जाएगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसी ने आनन-फानन में प्लेन को अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने सल्ला बिर्जू नामक एक शख्स को धमकी भरा खत टॉयलेट में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बताया जाता है कि जुलाई में इस शख्स ने खाने में कॉकरोच की शिकायत करते हुए काफी हंगामा किया था। उसका एक जेट की क्रू मेंबर से अफेयर भी चल रहा है। अहमदाबाद में प्लेन सुरक्षित लैंड हो गया और उसमे सवार 115 यात्री और 7 क्रू मेंबर के सुरक्षित हैं। जेट एयरवेज की यह प्लेन सुबह 3 बजे दिल्ली के लिए निकली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *