माफ करना दोस्त हम राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने पर बहस कर रहे हैं…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : राष्ट्रगान पर विवाद जारी है। किसी को एतराज है कि सिनेमाहॉल में राष्ट्रगान नहीं बजना चाहिए तो किसी का कहना है…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : राष्ट्रगान पर विवाद जारी है। किसी को एतराज है कि सिनेमाहॉल में राष्ट्रगान नहीं बजना चाहिए तो किसी का कहना है कि इसे बजाया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर आम जनता से लेकर सेलिब्रेटी तक अपने-अपने तर्क रख रहे हैं। अब क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राष्ट्रगान पर जारी बहस को लेकर एक ट्वीट कर दिया है। दरअसल, गौतम गंभीर का यह ट्वीट तीखा तंज है। गौतम ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाई देता है कि एक बच्चा सड़क पर पैसे कमाने के लिए करतब दिखा रहा है। लेकिन कोई उसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

गौतम गंभीर ने वीडियो के साथ लिखा है ‘मेरे दोस्त, माफ करना। लेकिन अभी हमारे पास आपके लिए खड़े होने का वक्त नहीं है। हम अभी इस बात पर बहस करने में जुटे हैं कि राष्ट्रगान के दौरान खड़ा होना चाहिए या नहीं।’ इसके पहले भी गौतम गंभीर ने एक बाल मजदूर की तस्वीर ट्वीट करके लिखा था कि ‘हम तुम्हारे लिए कुछ नहीं करते सकते दोस्त, हमें अभी कई मंदिर और मस्जिद बनाने हैं।’ उन्होंने लोगों से भी सवाल किया था कि ‘आजादी के 70वें साल में भी मैं अभी तक अपने इस दोस्त के सवालों का जबाव खोज रहा हूं। आप में से किसी के पास इसके लिए कोई सलाह है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *