न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : ताजमहल पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोई ताजमहल के विरोध में है तो कोई पक्ष में। अब जब इतना बड़ा मुद्दा हो तो राजनीति पीछे क्यों रहेगी। किसी राजनीति पार्टी के नेता ताजमहल को कब्र बता रहें तो दूसरे नेता उनके बयान की निंदा कर रहे हैं। पिछले दिनों ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी लाव-लश्कर के साथ ताजमहल पहुंचे थे। उन्होंने झाड़ू लगाकर ताजमहल पर जारी विवाद पर विराम लगाने की कोशिश की, लेकिन अब लेखिका तसलीमा नसरीन के ट्वीट से हंगामा हो गया है।
दरअसल, तसलीमा नसरीन ने शनिवार को ट्वीट किया और हंगामा शुरू हो गया। तसलीमा ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘Tajmahal is not a mosque or mandir, It’s neither for prayer, nor for puja. It’s a monument, It’s a national treasure, it belongs to all Indians.’ इस ट्वीट के सामने आते ही यूजर्स कमेंट और रिट्वीट करने लगे। अब बात निकली है तो दूर तलक जाएगी। लेकिन जिस तरह से ताजमहल को लेकर राजनीति की जा रही है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी खराब होती जाएगी।
