SBI इंटरनेट बैंकिंग के IMPS सुविधा इस्तेमाल करने वालों को तोहफा

न्यूड डेस्क/लिविंग इंडिया : भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India : SBI) ने ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान IMPS सुविधा का इस्तेमाल करने वालों ग्राहकों…

न्यूड डेस्क/लिविंग इंडिया : भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India : SBI) ने ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान IMPS सुविधा का इस्तेमाल करने वालों ग्राहकों को तोहफा दिया है। SBI ने ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए IMPS से रूपये ट्रांसफर करने पर लगने वाले चार्ज को 80 फीसद तक कम कर दिया है। इसका सीधा फायदा SBI के इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करने वालों को मिलेगा। दरअसल, IMPS (इंस्टेंट मनी पेमेंट सर्विस) से रूपये भेजना काफी आसान है। आप इस सुविधा से 24 घंटे और सातों दिन किसी भी वक्त रूपये ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, इस पर चार्ज लगता था, जिससे ज्यादा लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते थे। अब SBI ने IMPS से रूपये भेजने पर लगने वाले चार्ज को कम कर दिया है। हम आपको बता रहें हैं चारों स्लैब और सारे चार्ज के बारे में।

  • एक हजार रूपए तक भेजने पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।
  • 1001 से 10 हजार रूपए तक भेजने पर 1 रूपए सर्विस चार्ज।
  • 10001 से एक लाख रूपए तक भेजने पर सर्विस चार्ज दो रूपए।
  • 100001 से दो लाख रूपए तक ट्रांसफर करने पर तीन रूपए सर्विस चार्ज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *