न्यूड डेस्क/लिविंग इंडिया : आपको निर्देशक यश चोपड़ा की साल 1969 में आई फिल्म ‘इत्तेफाक’ याद है या नहीं। खैर, रहने दीजिए, 3 नवंबर को ‘इत्तेफाक’ फिल्म रिलीज हो रही है, जिसमें अक्षय खन्ना, सिद्दार्थ कपूर और सोनीक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में है। इस थ्रिलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे शाहरूख खान और करण जौहर का नाम भी जुड़ा हुआ है। और इस फिल्म के ट्रेलर में तीनों मुख्य कलाकार शानदार एक्टिंग करते दिख रहे हैं, लेकिन शाहरूख खान को बस एक कलाकार अच्छा लगा।
जी हां, शाहरूख ने फिल्म के कलाकार अक्षय खन्ना की काफी तारीफ की है। ट्रेलर देखकर शाहरूख ने कहा कि अक्षय फिल्म में शानदार दिख रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार काफी दमदार और गंभीर भूमिका में हैं और उनके चेहरे के हावभाव भी सबसे अलग हैं। शाहरूख ने आगे कहा कि वो हमेशा से अक्षय की अदाकारी के प्रशंसक रहे हैं। वो अक्षय की अदाकारी के फैन हैं। उन्होंने काफी कम फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी भूमिका यादगार बनी रहती है। अक्षय आखिरी तक दर्शकों को ससंपेंस में बांधे रहते हैं।
