न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब की फरीदकोट पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। फरीदकोट पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर काला शेखों को दो अन्य बदमाशों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस गैंगस्टर काला को लंबे समय से ढूंढ रही थी और आखिर में उसे पकड़ ही लिया गया। पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ उसे पकड़ा है और उससे पूछताछ किया जा रहा है।
गैंगस्टर काला की गिरफ्तारी के बाद फरीदकोट एसपी सेवा सिंह मलही ने पत्रकारों को सारी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काला शेखों काका नेपाली गैंग के लिए काम करता है। उस पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं और कुछ दिनों पहले ही वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। गैंगस्टर काला डाका डालने के लिए फरीदकोट पहुंचा था, इसी की प्लानिंग के दौरान उसे पकड़ा गया।
