फरीदकोट: निजी स्कूल की दादागिरी, फीस न भरने पर बच्ची को स्कूल से निकाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदकोट- देश में निजी स्कूलों की मनमानी ओर दादागिरी आए दिन ही सामने आ रही है फिर वह चाहे गुरुग्राम का प्रदुमन हत्याकांड…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदकोट- देश में निजी स्कूलों की मनमानी ओर दादागिरी आए दिन ही सामने आ रही है फिर वह चाहे गुरुग्राम का प्रदुमन हत्याकांड हो या फिर अन्य स्कूलों में अध्यापकों की बच्चो को प्रति दरिंदगी का, हर बार आखिर यह निजी स्कूल ही क्यों कटघरे में खड़े होते है और कारवाई के नाम पर प्रशाशन भी सिर्फ कागजी शेर बन कर स्कूलों की मनमानी को रोकने का दावा करता है। अब फिर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिस में एक बच्ची को सबके सामने इसलिए जलील किया गया क्योंकि वो स्कूल की फीस अदा नहीं कर पाई।

भरी सभा मे जलील करने के बावजूद भी जब स्कूल प्रबंधन का पेट नही भरा तो स्कूल वालो ने इस आठवी कक्षा की मासूम बच्ची को अकेले ही स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया जिस के बाद बच्ची अपने आप को अपमानित महसूस करती घर वापिस लौट गई। इस के बाद परिजनों ने अब जिला के प्रशाशनिक अशिकारियो से न्याय की गुहार लगाई है। पर स्कूल प्रबंधन अब भी अपनी बेशर्मी धारे हुए है और पेरेंट्स के आरोपो को सिरे से नकार रहा है।

जिसके बारे में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वे हर बार समयानुसार फीस अदा करते है पर इस वार एक दो दिन फ़ीस लेट हो गई है जिस कारण उनकी बच्ची को जलील किया गया है जिस से बच्ची मानसिकता तोर पर परेशान हो गई है।

इस दौरान पीड़ित बच्ची ने बताया फीस न देने के कारण कि सुबह प्रार्थना के वक्त स्कूल प्रिंसिपल ने उसे सबके सामने बाहर निकाल कर जलील किया इस मामले की शिकायत एस डी एम साहिबा मनदीप कौर को कर दी गई है और उन्होंने इस शिकायत को सबंधित अधिकारीयो तक पहुंचाने का आश्वाशन दिया है।

वहीं जब इस मामले के बारे में स्कूल प्रबंधन से उनका पक्ष जानना चाहा तो स्कूल प्रिंसिपल ने कैमरे के सामने भी अपनी हेकड़ी बरकरार रखी और कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया और ऐसी कुछ भी बात होने से मना किया।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मगर आये दिन निजी स्कूल की दादागिरी के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके में पुलिस प्रशासन भी कोई सख्त कार्रवाई करते हुए नजर नहीं आ रही है।

> फिर से निजी स्कूल की दादागिरी आई सामने।

> सुबह सवेरे ही भरी सभा मे छात्रा को किया गया जलील।

> फीस न भरने पर बच्ची को स्कूल से निकाल,भेजा वापिस घर।

> मामला फरीदकोट के जैतो में चल रहे द ग्लोबल ई स्कूल का-

> मीडिया सामने भी नही टूटी स्कूल प्रशाशन की हेकड़ी, स्पस्टीकरण देने से किया इन्कार।

> स्कूल प्रबंधन ने बच्ची को सरकारी स्कूल में दाखिला देने की दी सलाह।

Watch Video

https://youtu.be/0NRLdrL683g

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *