जेल में बंद हनीप्रीत की तबीयत खराब, हर समय निकल रहे आंखों से आंसू

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक समय सिरसा डेरा में शानो-शौकत की जिंदगी जीने वाली हनीप्रीत आज बेहाल है। उसकी रात की नींद गायब है, उसकी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक समय सिरसा डेरा में शानो-शौकत की जिंदगी जीने वाली हनीप्रीत आज बेहाल है। उसकी रात की नींद गायब है, उसकी आंखों से सिर्फ आंसू बहते जा रहे हैं। एक समय खिलखिलाती रहने वाली हनीप्रीत आज गुमसुम है। वह माइग्रेन से जूझ रही है। हालांकि परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद वह रिलैक्स हो गई है और उसकी सेहत में सुधार होने की बात कही जा रही है। लेकिन अभी हनीप्रीत की तबीयत को सुधरने में काफी वक्त लगेगा।

घरवालों को देखकर रोने लगी हनीप्रीत

बताया जा रहा है कि जेल में हनीप्रीत ठीक से खाना नहीं खा पा रही है। इस कारण उसका वजन भी काफी कम हो गया है। वह लगातार सिरदर्द की समस्या से जूझ रही है। वह हमेशा कुछ सोचती रहती है। एक झलक देखने पर पता चलता है कि हनीप्रीत काफी बीमार है। डॉक्टरों ने उसे आराम करने और ठीक से खाना खाने की सलाह दी है। गुरूवार को हनीप्रीत के परिवार वाले उससे मिलने पहुंचे थे, जिन्हें देखकर हनीप्रीत फूट-फूटकर रोने लगी। काफी कोशिशों के बाद वह चुप हुई।

जेल से जल्द निकलने का मिला दिलासा

हनीप्रीत से जेल में मुलाकात करने पहुंचे भाई-बहनों ने उसे काफी ढाढस बंधाया। घरवालों ने हनीप्रीत को कहा कि वह जल्द ही जेल से निकलेगी। परिजनों ने हनीप्रीत से करीब 15 मिनट बात की। इस दौरान सभी हनीप्रीत को देख गमगीन थे। परिजनों ने हनीप्रीत को कपड़े भी सौंपे। अंबाला सेंट्रल जेल में बंद हनीप्रीत शीशे के केबिन में परिवार वालों से मिली। हनीप्रीत और घरवालों के बीच इंटरकॉम से बातचीत कराई गई। औपचारिकता पूरी करने के बाद मुलाकात कराई गई।

नियमों में छूट जाने के बाद हुआ हंगामा

अंबाला सेंट्रल जेल में हनीप्रीत से मिलने पहुंचे परिजनों को नियमों में छूट देने का आरोप भी लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि मुलाकात की समय सीमा खत्म होने के बावजूद परिजनों को अंदर जाने दिया गया, जिसका दूसरे लोगों ने काफी विरोध किया। बताया जाता है कि हनीप्रीत के परिजन जिस गाड़ी से पहुंचे थे, उसे बिना चेकिंग के अंदर जाने दिया गया। वहीं हनीप्रीत को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप भी लग रहे हैं, जिस पर जेल प्रशासन खामोश बना हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *