ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सरकार बनने के बाद पहली बार जालंधर में आये कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में सवालों के जवाब दिए | कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने गुजरात और हिमाचल चुनावों में पार्टी की स्तथि को बहुत अच्छा बताया और कहा की हम दोनों जगह जीतेंगे, वहीं पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के भोला केस से ताल्लुक के बारे में एक सवाल के जवाब में कैप्टेन ने कहा की वो किसी को ऐसे ही गिरफ्तार नहीं कर सकते | पहले जांच होगी और इस मामले में केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही है और हमारी पुलिस उसमे सहयोग कर रही है | उन्होंने कहा की एस आई टी (सिट) ड्रग्स के मामले की जांच कर रही है और सीधी मुझे रिपोर्ट कर रही है और अगर कोई भी इसमें दोषी पाया गया तो उसे गिरफ्तार करेंगे |
> सीएम बनने के बाद पहली बार जालंधर गए सीएम अमरिंदर
> सीएम ने गुजरात और हिमाचल चुनावों में स्थिति को अच्छा बताया
