हंगामा कर रहे युवकों को सेना के जवानों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : चंडीगढ़ में चल रही सेना की भर्ती रैली में जहां चयनित अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच कड़ाई से की जा रही…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : चंडीगढ़ में चल रही सेना की भर्ती रैली में जहां चयनित अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच कड़ाई से की जा रही है, वहीं व्यवस्था बनाए रखने के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद बुधवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिले, जब सेना के जवानों ने रैली में शामिल होने आए युवाओं पर जमकर लाठियां चलाई।हालात यह हो गए थे कि जवानों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दरअसल, हरियाणा से पहुंचे युवा हंगामा करने लगे, यहां तक कि रैली स्थल पर तैनात सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों पर कमेंट करने लगे। युवा जमकर हूटिंग करने लगे, जिससे हुड़दंग की स्थिति बन गई। स्थिति बेकाबू होता देखकर जवानों ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी।सेना की लाठियों से बचने के लिए युवा इधर-उधर भागने लगे। कई युवक सड़कों और मैदानों में एक-दूसरे को धक्का देते हुए भागे जा रहे थे। इस दौरान कईयों को मामूली चोटें भी आई। हालांकि कुछ घंटे बाद स्थिति नियंत्रित हो गई। बता दें कि चंडीगढ़ में क्षेत्रीय सेना की भर्त्ती 23 अक्टूबर से शुरू हुई है। और यह गुरूवार को भी जारी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *