CM योगी के ‘वाह ताज’ पहल पर फतेहपुर सीकरी में लगा धब्बा!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक तरफ गुरूवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ताजमहल पर जारी विवाद को समाप्त करने की कोशिश में जुटे…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक तरफ गुरूवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ताजमहल पर जारी विवाद को समाप्त करने की कोशिश में जुटे थे। अपने लाव-लश्कर के साथ योगी आदित्य नाथ ताजमहल परिसर में झाड़ू चलाकर तमाम विरोधों पर विराम लगाने की कोशिश कर रहे थे। दूसरी तरफ आगरा के फतेहपुर सीकरी से एक ऐसा खबर आ गई, जिसने देश के वसुधैव कुटुंबकम के नारे की हवा निकाल दी। दरअसल, स्विस कपल को मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया जाता है कि दोनों पर कुछ लोगों ने लाठी और पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में क्वीन्टिन जेरेमी को गंभीर चोटें आई। जबकि उसकी महिला मित्र मेरी को भी चोट लगी। दोनों स्वीट्जरलैंड से 30 सितंबर को आगरा घूमने आए थे। रविवार को दोनों फतेहपुर सीकरी पहुंचे थे, जहां उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना के सामने आने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खुद हरकत में आई और ट्वीट करके अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों स्विस नागरिकों को बेहतर इलाज दिया जाए।

सुषमा स्वराज ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार में प्रकाशित खबर के आधार पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से भी जानकारी मांगी है। उधर घटना के सामने आने के बाद पुलिस की काफी आलोचना भी हो रही है। हमले में घायल जेरेमी ने बताया कि उनके साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की गई, गंदी-गंदी गालियां दी गई। करीब आधे घंटे तक उनका पीछा किया गया और पिटाई की गई। यहां तक कि उनकी महिला मित्र के साथ भी बदमाशों ने बदसलूकी करते हुए मारपीट करने से पीछे नहीं हटे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *