योगी Damage Control करने पहुंचे ताजमहल: पहले झाड़ू लगाई, फिर ताज महल घूमे

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : BJP विधायक संगीत सोम के विवादित बयान के बाद ताज महल पर शुरू हुए बवंडर को गुरुवार को यूपी के CM योगी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : BJP विधायक संगीत सोम के विवादित बयान के बाद ताज महल पर शुरू हुए बवंडर को गुरुवार को यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने प्रेम के प्रतीक दुनिया की इस शानदार इमारत के दर्शन कर शांत कर दिया। योगी न सिर्फ ताज महल के अंदर गए, बल्कि इसके परिसर में झाड़ू भी लगाया। बता दें कि योगी यूपी में अब बीजेपी के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने ताज महल का भ्रमण किया है।

yogi adityanath tajmahal visit1

yogi adityanath tajmahal visit12

पश्चिमी गेट पर सफाई :- ताजमहल के पश्चिमी गेट पर योगी आदित्यनाथ ने मुंह पर मास्क बांधकर औऱ हाथों में दस्ताने पहनकर झाडू लगाई। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी उनके साथ हैं। विधायक  योगेन्द्र उपाध्याय  और चौधरी उदयभान सिंह भी झाड़ू लगाते दिखाई दिए। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रही

yogi adityanath tajmahal visit13

yogi adityanath tajmahal visit14

yogi adityanath tajmahal visit15

 

गुलाब का फूल :-  CM  ने ताजमहल के पीछे कछपुरा गांव में करो प्रो पुअर पर्यटन के तहत 19 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी। यहां विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने चरण स्पर्श कर योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *