न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रोहतक के बहुचर्चित अपना घर मामले में पंचकूला-हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई । इस मामले में मुख्य अरोपी जसवंती देवी सहित सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए ।
अभी तक इस मामले में करीब 115 लोगो की गवाहियां सीबीआई कोर्ट में हो चुकी है और सभी 10 आरोपियों के बयान सीबीआई कोर्ट में हो चुके है। सुनवाई में बचाव पक्ष की तरफ से सीबीआई कोर्ट में 3 गवाहों के बयान दर्ज हुए है । इस मामले की अगली सुनवाई एक नवंबर को होगी।
- बहुचर्चित अपना घर मामले में सुनवाई
- हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत हुई सुनवाई
- जसवंती देवी सहित सभी आरोपी कोर्ट में हुए पेश

