न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रूपये लेन-देन के लिए जितना मुफीद बैंक हैं, उससे कहीं ज्यादा महत्त्वपूर्ण बैंक के बदले नियम हैं। जी हां, अगर आप इन नियमों को नहीं जानेंगे तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यह भी हो सकता है कि आप रूपये निकालने जाएं लेकिन बैंक से खाली हाथ लौटना पड़े।
आपको हम बताते हैं कि आखिर नए नियम से आपको किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, सभी बैंकों ने रूपये निकालने के नियम में बदलाव किया है। इसके अनुसार अगर आप बैंक से तय सीमा से ज्यादा कैश निकालने जाएंगे तो आपको कई जरूरी कागजात अपने पास रखने होंगे।
मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए वित्त मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार खाता खोलने या 50 हजार रूपये से ज्यादा के लेन-देन पर बायोमीट्रिक पहचान नंबर, आधार और अन्य दस्तावेज पास रखना होगा। हालांकि सभी बैंकों ने इसे नहीं अपनाया है, लेकिन सहूलियत के लिए कागजात जरूर अपने पास रखें।

