न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस मतलब कंट्रोवर्सी का घर। हर दिन कोई ना कोई कंट्रोवर्सी सामने आती है। दोस्त दुश्मन तो दुश्मन बन जाते हैं। कब कौन किस पर टूट पड़े इसका पता किसी को नहीं चलता। शिल्पा शिंदे और विकास में भी दुश्मनी देखने को मिली। लगा कि दोनों एक-दूसरे पर हमला कर देंगे, लेकिन वक्त देखिए दोनों करीब आ गए। अब सपना चौधरी, पुनीत और हिना खान में टकराव शुरू हो गया है।
अगर बात सिंगर सपना की करें तो वो किसी को बख्शने के मूड में नहीं दिखती। कभी किसी पर कीड़े मारने वाला स्प्रे कर देती है तो कभी चप्पल से पिटाई की धमकी देती है। कभी पक्के दोस्त रहे भी आज सपना के खिलाफ चले गए हैं। जी हां, पुनीश, बंदगी, अर्शी और आकाश ने सपना का विरोध करना शुरू कर दिया है। चारों सपना को नॉमिनेट करने की सोचने लगे और जब बात सामने आई तो सपना उनपर भड़क गई।
सपना चौधरी ने चारों के अलावा दूसरे घरवालों को धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर वह अपने पर आ गई तो चप्पल से पिटाई करेगी। वह तब तक सभी की पिटाई करेगी, जब तक चप्पल नहीं टूट जाता है। हैरानी की बात यह रही कि सपना की सारी बातें शिल्पा और ज्योति चुपचाप सुनती रही। आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस घर के आकाश, ज्योति, शिल्पा, विकास, बेनाफ्शा, लव और सपना नॉमिनेट किए गए हैं।
