न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मुंबई से सामने आई इस शर्मनाक घटना के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा कि हमारा कथित समाज आज भी महिलाओं को किस नजर से देखता है। भले ही मुंबई को मॉडर्न और महिलाओं के लिए सुरक्षित बताया जाए, लेकिन इस खबर को पढ़कर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, मुंबई जीआरपी ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है और उस पर ऐसे आरोप लगे हैं कि जिसे सभ्य समाज में स्वीकार करना संभव नहीं है।
जीआरपी की मानें तो शनिवार की शाम एक लड़की परिवार के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन जाने लिए नालासोपारा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ी। छुट्टी के कारण ट्रेन में भीड़ काफी कम थी। इसी दौरान एक शख्स भी कोच में चढ़ा और महिला को देखते हुए पैंट की जिप खोलकर गंदी हरकत करने लगा। महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया तो भी वह नहीं रूका। आखिर में महिला ने उसकी हरकत मोबाइल में कैद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
