हनीप्रीत का जासूस, जिसने बनाया सबसे खतरनाक प्लान!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दुनिया जीतने का सपना देखने वाली हनीप्रीत आज सलाखों के पीछे है। उसके सारे सपने बिखर गए हैं। उसे कभी उम्मीद…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दुनिया जीतने का सपना देखने वाली हनीप्रीत आज सलाखों के पीछे है। उसके सारे सपने बिखर गए हैं। उसे कभी उम्मीद नहीं रही कि जिंदगी इतनी बेरहम भी हो जाएगी। आज सलाखों के पीछे हनीप्रीत अपने गुजारे दिनों को याद करके अफसोस भर कर सकती है। हनीप्रीत को पंचकूला कोर्ट ने 6 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हनीप्रीत पंचकूला कोर्ट में पेश हुई। लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 6 नवंबर रखी है। इसका मतलब है कि हनीप्रीत 6 नवंबर तक हिरासत में रहेगी।

इंटेलिजेंस विंग के कॉन्स्टेबल का कबूलनामा

दरअसल, हनीप्रीत को लग रहा है कि वो पुलिस को धोखा देकर बच जाएगी। लेकिन पुलिस के पास उसके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। और आपको यह जानकार हैरानी होगी कि पुलिस ने इंटेलिजेंस विंग में तैनात हेड कॉन्स्टेबल लालचंद को गिरफ्तार किया है। हकीकत में लालचंद वर्दी तो पुलिस की पहनता था, लेकिन ड्यूटी हनीप्रीत की करता था। एसआईटी की गिरफ्त में आने के बाद उसने जो सच बताया, वह काफी चौंकाने वाला है। डेरा के कट्टर समर्थक लालचंद की गिरफ्तारी के बाद 25 अगस्त को राम रहीम को भगाने की सारी साजिश से परदा भी उठ गया है।

हनीप्रीत के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत

एसआईटी ने जब लालचंद से पूछताछ करना शुरू किया तो एक-एक करके सारे सच से परदा उठता चला गया। दरअसल, हनीप्रीत की प्लानिंग थी कि अगर कोर्ट बाबा राम रहीम को रेप के आरोप में दोषी ठहराती है तो उसे रोहतक की सुनारिया जेल भेजा जाएगा। सारी प्लानिंग करके रखी गई थी कि सुनारिया जेल पहुंचने से पहले राम रहीम को भगा लेना है। हनीप्रीत को प्लानिंग पर पूरी उम्मीद थी। इसे पूरा करने का जिम्मा लालचंद को मिला था। लालचंद पर पुलिस सुरक्षा के बीच बाबा को भगाने का जिम्मा था। लेकिन पुलिस की भारी बंदोबस्त ने उसके मंसूबे फेल कर दिए।

फरारी के तीन खतरनाक प्लान की सच्चाई

आपको हम बताते हैं कि आखिर कैसे हनीप्रीत ने पूरी प्लानिंग की थी। 25 अगस्त को राम रहीम अपने काफिले से सिरसा डेरे से निकलता है। उसके समर्थकों ने पूरी कोशिश की बाबा को बुलेट प्रूफ गाड़ी में बिठाया जाए, लेकिन पुलिस ने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद लालचंद ने राम रहीम के सभी कमांडो को पुलिस की गाड़ी में बैठने की सलाह दी। लेकिन इसमें भी लालचंद को सफलता नहीं मिली। जब राम रहीम को सुनारिया जेल ले जाया जा रहा था तो लालचंद खुद बुलेट प्रूफ कार में सवार होकर बाबा के पीछे तक गया था। हालांकि उसका यह दांव भी खाली पड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *