न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कपूरथला के हल्का सुल्तानपुर लोधी में 219 एकड़ के क़रीब ज़मीन को लेकर चल रहा विवाद गरमाता जा रहा है। एक तरफ़ किसान अपनी ज़मीन पर बैठ कर डटे हुए हैं वही किसान संघर्ष कमेटी इन किसानों के हक़ में आ गए हैं ।
दूसरी तरफ़ प्रशासन ने इन किसानों से ज़मीन पर किए हुए क़ब्ज़ों को हटवाने के लिए कमर कस ली है। भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। माहौल फिलहाल तनावपूर्ण बना हुआ है
कपूरथला
* जमीन को लेकर सुल्तानपुर लोधी में तनाव
* 219 एकड़ जमीन का है विवाद
* जमीन पर बैठे किसानों को किसान संघर्ष कमेटी का साथ
* कब्जे हटवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
