‘मर्डर’ गर्ल मल्लिका शेरावत का वो सच, जो आप नहीं जानते होंगे!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अपनी दिलकश अदाओं और गजब की खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का आज जन्मदिन है। अपने…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अपनी दिलकश अदाओं और गजब की खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का आज जन्मदिन है। अपने ग्लैमरस लुक के लिए फेमस मल्लिका बॉलीवुड की कम फिल्मों में काम किया, लेकिन आज भी उनका स्टारडम कायम है। मल्लिका का स्टाइल हो या ड्रेस सेंस, सभी उनको खास बनाता है। कांस फिल्म फेस्टिवल में भी मल्लिका का जलवा देखने को मिलता है। वो पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कम समय में ही इंटरनेशनल लेवल पर अपनी खूबसूरती और टैलेंट का ना सिर्फ साबित किया, बल्कि कई फिल्मों में भी काम किया।

फिल्मों में करियर बनाने घर छोड़ा

बहुत कम लोगों का पता होगा कि मल्लिका हरियाणा के हिसार से ताल्लुक रखती हैं। बचपन में उनका नाम रीना लांबा था, लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना नाम मल्लिका शेरावत रख लिया। शुरू से फिल्मों में काम करने का शौक था, परिवार वाले खिलाफ थे, लेकिन मल्लिका ने किसी की नहीं सुनी और घर छोड़कर मुंबई आ गई। मॉडलिंग शुरू किया और फिल्मों में काम पाने की कोशिश जारी रखी। इस दौरान मल्लिका ने एयरहोस्टेस का काम भी किया। पूरी कोशिश थी बॉलीवुड में काम करने की। उनकी मेहनत सफल हुई और उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए।

‘मर्डर’ से मिल गई रातोंरात पहचान

मल्लिका ने करियर की शुरूआत करीना कपूर और तुषार कपूर स्टारर फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से किया। इसमें वह सपोर्टिंग रोल में थी, इसके बाद ‘ख्वाहिश’ फिल्म में काम किया। ‘ख्वाहिश’ में उन पर फिल्माए गए किसिंग सीन के बाद वो रातोंरात फेमस हो गई। बाकी का काम विशेष फिल्मस के बैनर तले बनी मूवी ‘मर्डर’ ने कर दिया। साल 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ ने मल्लिका को वहां पहुंचा दिया, जहां जाने की वो वाकई हकदार थी। फिल्म में मल्लिका और इमरान हाशमी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और फिल्म सुपरहिट हो गई। इस फिल्म के गाने आज पसंद किए जाते हैं।

दो साल बाद पति ने छोड़ दिया साथ

शायद आपको पता नहीं होगा कि मल्लिका ने साल 2000 में शादी कर लिया था। जी हां, मल्लिका ने दिल्ली के करण गिल से शादी की थी। करण पेशे से एक पायलट थे। लेकिन शादी ज्यादा वक्त तक नहीं टिक सकी। दो साल बाद ही मल्लिका और करण अलग हो गए। फिलहाल मल्लिका पेरिस के एक रियल एस्टेट बिजनेस मैन सिरेल ऑग्जनफैन्स को डेट कर रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि मल्लिका ने सिरेल से शादी कर लिया है और मां बनने वाली हैं। लेकिन आज तक मल्लिका या सिरेल की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद दोनों की शादी की अटकलें जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *