लगातार दूसरे महीने कायम रहा मारुति की इस कार का जलवा, ऑल्‍टो को पछाड़ बनी नंबर 1 सेलिंग कार

News Desk/Living India : मारुति सुजुकी इंडिया की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर सितंबर में लगातार दूसरे महीने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मॉडल बनी है।…

News Desk/Living India : मारुति सुजुकी इंडिया की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर सितंबर में लगातार दूसरे महीने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मॉडल बनी है। डिजायर ने लगातार दूसरे महीने बिक्री के मोर्चे पर ऑल्टो को पीछे छोड़ा है।

सियाम के ताजा आंकड़ों के अनुसार सितंबर में मारुति डिजायर की बिक्री 31,427 इकाइयों की रही, जबकि ऑल्टो की बिक्री 23,830 इकाइयों की रही। अगस्त में डिजायर ने पहली बार ऑल्टो को पीछे छोड़ा था। उस समय डिजायर की बिक्री 26,140 इकाई रही थी जबकि ऑल्टो की 21,521 इकाई रही थी।
करीब एक दशक से ऑल्टो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला कार मॉडल बनी हुई है। माह के दौरान दस सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों में छह मारुति के हैं। इसके अलावा शेष चार मॉडल हुंडई मोटर इंडिया और रेनॉ के हैं। दस सबसे अधिक बिकने वाले कार मॉडलों में मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो सितंबर में 16,238 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने बलेनो की 10,623 इकाइयां बेची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *