दुष्कर्म मामलों के दोषी गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में ED का छापा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : साध्वी से दुष्कर्म मामलों के दोषी गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। ईडी ने डेरामुखी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : साध्वी से दुष्कर्म मामलों के दोषी गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। ईडी ने डेरामुखी की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में जांच एजेंसी आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।

gurmeet-ram-rahim
सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की टीम बीते दिनों शाम को सिरसा डेरे में पहुंची। वहां से टीम को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। हरियाणा पुलिस डेरे से जुड़ी संपत्तियों के बारे में प्रवर्तन निदेशालय को हार्ड डिस्क व एक डायरी सौंप चुकी है।

ram rahimइसके साथ ईडी डेरा प्रमुख, हनीप्रीत और विपासना सहित अन्य की बैंक डिटेल्स व रिकार्ड खंगालेगी। सूत्रों के अनुसार मामले में प्रवर्तन निदेशालय बारीकी से जांच पड़ताल कर रहा है। जल्द ही केस भी दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, पुख्ता जानकारी और सुबूत मिलने तक ईडी को और जांच का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *